सोनभद्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई

दुद्धी(मदन मोहन तिवारी )। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस उपाधीक्षक पिपरी हर्ष पांडेय, बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार