सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन

दुद्धी(मदन मोहन तिवारी )। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये।
वक्ता प्रभु सिंह कुशवाहा, विष्णुकांत तिवारी, अभिनय जायसवाल ने कहा कि सरकार जनमत का सम्मान कर भावनाओं को समझें और दुद्धी को जिला बनाएं। जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नही हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार