सोनभद्र

आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

दुद्धी(मदन मोहन तिवारी) । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने हेतु खुली बैठक का आयोजन अमवार में किया गया।
जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान वर्तमान प्रशासक गिरिजा देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बैठक में ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। सूची में नाम शामिल होने की चर्चा के बाद ग्रामीणों ने अपनी सहमति व्यक्त किया। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे नियमानुसार संशोधन कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है।

जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध करने का उद्देश्य की प्रक्रिया की जा रही है। खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। और वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष कुमार भारती पंचायत सहायक बैजन्ती देवी रोजगार सेवक राजेशकुमार यादव पूर्व ग्राम प्रधान निराला प्रसाद सुखी सिंह कोटेदार संदीप भारती देवंती देवी रीना देवी सुशीला देवी सुनीता देवी सुशीला देवी चंद्रदेव यादव नंदकुमार कल्लू यादव रामकेवल फुलवंती देवी बसंती देवी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन