सोनभद्र

जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी

दुद्धी(मदन मोहन तिवारी )। रीवा राँची राजमार्ग 39 से खजुरी सम्पर्क मार्ग लगभग 3 किलोमीटर जगह जगह गढ्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। यह मार्ग काशीराम आवास के बगल से खजुरी स्कूल तक बनना हैँ। इस कार्य का टेंडर भी हो चुका है। लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि नें कहा क़ि कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा होना है, जिसका टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के एक महीना बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होना, विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है। जगह जगह गड्ढे होने के कारण बाइक और स्कूटी सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे है। रात्रि मे चलने वाले राहगीर भी अँधेरा और गड्ढा हो जाने के कारण गिर जाते है। अग्रहरि ने कहा कि यदि दो दिन के अन्दर कार्य शुरू नहीं होता है, तो गांव के लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो सकते है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार