सोनभद्र

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर

दुद्धी(मदन मोहन तिवारी )शुक्रवार शाम को क्षेत्र में हुई तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। दुद्धी और विंडमगंज थाना क्षेत्रों के तीन अलग-अलग गांवों में यह घटनाएं हुईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार, तीनों महिलाओं की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

पहली घटना विंडमगंज कोतवाली क्षेत्र के बारखोहरा गांव में हुई। शाम के समय 45 वर्षीय शकुंतला देवी, पत्नी रंजीत यादव, अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। अचानक तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली उनके समीप गिरी, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

दूसरी घटना बघाडू गांव में दर्ज की गई। यहां 32 वर्षीय बेबी देवी, पत्नी विनय खरवार, बारिश के दौरान जानवरों को बांधने वाली झोपड़ी की ओर गई थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

तीसरी घटना दुद्धी थाना क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में हुई। सुनीता देवी, पत्नी ओमप्रकाश, बारिश के दौरान घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें भी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि तीनों घायल महिलाओं का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन