सोनभद्र

विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस को लेकर म्योरपुर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए एडीओ पंचायत अजय सिंह ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतें समय से तैयारी पूरी कर लें। योग शिविर आयोजित होने वाले स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल, बैठने तथा योगाभ्यास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। एडीओ पंचायत ने निर्देश दिया कि योग शिविरों में अधिक से अधिक ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक प्रभावी माध्यम है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि शिविर के दौरान योग प्रशिक्षकों अथवा जानकार व्यक्तियों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाए। साथ ही ग्रामीणों को योग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया जाए ताकि लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े और वे इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। ब्लॉक प्रशासन का मानना है कि विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन