सोनभद्र

किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम का त्यौहार-सीओ दुद्धी
दुद्धी (मदन मोहन तिवारी )मोहर्रम पर्व के मद्देनजर वृहस्पतिवार को महिला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी निखिल यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। प्रशासन की एक एक व्यक्ति पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अराजकता एवं उन्माद पैदा करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। उन्होंने समाज के अगुवा एवं बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि अति उत्साही एवं उन्मादी युवाओं को सचेत कर दें, अन्यथा पुलिसिया कार्रवाई में उनका फ्यूचर बर्बाद होगा और पूरा परिवार भी सफर करेगा।

सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी परंपरागत ढंग से अमन चैन के साथ त्योहार मनाया जाना चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। सभी लोग सुचारू ढंग से त्योहार को मनाये। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के मद्देनजर सिविल ड्रेस में जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस हर मोर्चे पर पैनी नजर रखेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने पर्व के मद्देनजर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता राकेश मौर्य, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, सदर कल्लन खाँ, केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदर मुजीब खां, सेराज खाँ, तालिब अली सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन