सोनभद्र

तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तैयार की गई। पीडब्ल्यूएस के अनुमोदन को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत में खुली बैठक की गई। बैठक में ग्रामीणों की मौजूदगी में पात्र सूची पढ़ी गई। सर्वसम्मति से उसका ग्रामीणों ने अनुमोदन किया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघाडू, दिघुल व निमियाडीह में ग्राम प्रधान द्वारा की गई बैठक में ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। सूची में नाम शामिल होने की चर्चा के बाद ग्रामीणों ने अपनी सहमति व्यक्त किया।

एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे नियमानुसार संशोधन कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध करने का उद्देश्य की प्रक्रिया की जा रही है। खुली बैठक के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। और वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी, जगत नारायण, फकरुद्दीन अन्सारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। खुली बैठक में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति बनी रही।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी
Download App