सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के 2000 रुपये कराए वापस

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी जियानन्द पुत्र दशरथ के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने 2000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजपुर थाना की साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक से पत्राचार किया।
इन प्रयासों के फलस्वरूप, 09 जून 2026 को पीड़ित की पूरी 2000 रुपये की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई।
पीड़ित जियानन्द ने पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना की है। इस धन वापसी अभियान में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण और महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय शामिल रहे।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या अपनी शिकायत cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App