सोनभद्र

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद । दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल ने एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा किया। परियोजना परिसर में पहुँचने पर संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री कौशिक के साथ उत्तरा क्लब की अध्यक्षा सीमा कौशिक भी पधारीं।
अपने व्यस्त दौरे की शुरुआत में दिवाकर कौशिक ने सबसे पहले ‘बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026’ की कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहीं ग्रामीण बालिकाओं से मुलाकात की और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान वे बालिकाओं के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात, उन्होंने प्रशासनिक भवन में एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक कर प्लांट के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की तथा साथ ही, उन्होंने यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी सकारात्मक संवाद स्थापित किया।

संयंत्र क्षेत्र के भ्रमण के दौरान श्री कौशिक ने फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन का दौरा कर वहाँ चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एफजीडी स्टेज-1 और 3 के लाइम स्टोन एवं जिप्सम हैंडलिंग सिस्टम के विद्युत भवन का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन 20 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया और इनटेक चैनल का भी निरीक्षण किया।
शाम को मुख्य अतिथि श्री कौशिक के सम्मान में तरंग प्रेक्षागृह में एक भव्य ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य जनों का आभार व्यक्त करते हुए रिहंद परियोजना की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक संध्या में टाउनशिप के विभिन्न विद्यालयों, बाल भवन, ईडबल्यूए तथा महिला क्लब वेलफेयर विंग के बच्चों ने अपनी मनमोहक और सशक्त प्रस्तु

तियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में श्री कौशिक ने रिहंद दौरे को अत्यंत अविस्मरणीय बताते हुए यहाँ की कार्यशैली की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने गर्व से कहा कि रिहंद परियोजना उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय का एक गौरवशाली स्तम्भ है, जिसने समय-समय पर अपनी कार्यकुशलता, तकनीकी श्रेष्ठता और अटूट प्रतिबद्धता को साबित किया है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी मेधावी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रिहंद परियोजना से रवाना होने से पूर्व, पर्यावरण और प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए श्री दिवाकर कौशिक, उत्तरा क्लब की अध्यक्षा सीमा कौशिक, परियोजना प्रमुख श्री असाटी तथा वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती असाटी ने परिसर में पौधे रोपे और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। इस पूरे गरिमामयी दौरे के दौरान एनटीपीसी रिहंद के वरिष्ठ अधिकारी, महिला क्लब की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App