सोनभद्र

सड़क निमार्ण की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख को दिया पत्र

कई वर्षो से सड़क गड्डो मे है तब्दील

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही एवं किरवानी को जोड़ने वाली सड़क निमार्ण की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड को पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की है।सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने बताया कि इट की बनाई गई सड़क जगह-जगह गड्डो मे तब्दील हो गई है।जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है।दुबे ने बताया कि कई बार दुर्घटना होने से लोगो के पैर हाथ की हड्डी टूट चुकी है।स्थानीय ग्रामीण, छोटे बच्चे,बुजुर्ग एवं महिलाओ को रात के समय मे जगह-जगह हुए गड्डो से दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।पूर्व प्रधान किरवानी शिवप्रसाद ने बताया कि खैराही मे स्व शोभनाथ के घर से लेकर शुभलाल के घर तक की सड़क बहुत ज्यादा खराब है और इस सड़क को 15 वर्षो पूर्व बनवाया गया था।शिवप्रसाद,प्रशांत दुबे,राजेश,राकेश,लालचंद्र,रामगति सहित ग्रामीणो ने जनहित एवं लोकहित मे ध्यान रखते हुए ब्लॉक प्रमुख से जल्द से जल्द इस सड़क निमार्ण की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App