सोनभद्र

प्रेम प्रसंग का विवाद सुलझा, दोनों परिवारों ने रिश्ते को दी मंजूरी


म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक गर्भवती युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसे देखते ही उसका प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने शुक्रवार की शाम थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।युवती का आरोप था कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से उसका लगभग चार वर्षों से प्रेम संबंध था और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। युवती ने बताया कि वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद युवक उससे दूरी बनाने लगा। परेशान होकर वह शुक्रवार को युवक के घर पहुंची, लेकिन उसे देखते ही युवक वहां से चला गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती की पूर्व में उसी गांव में शादी हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। युवती का कहना था कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था और साथ रहने के कई सपने दिखाए थे।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक को थाने तलब किया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक वह थाने नहीं पहुंचा था। इसी बीच रविवार को दोनों पक्षों के परिजन और गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आपसी वार्ता हुई, जिसके बाद मामला सुलझ गया।
बताया गया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और युवक-युवती को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। वहीं दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को बहू और दामाद के रूप में मान्यता देने पर सहमति जताई।मामले की पुष्टि करते हुए श्यामदेव यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से समझौता किया है तथा युवक और युवती ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App