सोनभद्र

बभनी: घघरा नाले से 163 बोटा कत्था की लकड़ी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार


बभनी/सोनभद्र(अजीत पांडेय)

वन विभाग की टीम ने बभनी वन क्षेत्र के घघरा नाले से 163 बोटा नाग की अवैध लकड़ी बरामद की है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

वन विभाग को घघरा नाले के पास अवैध लकड़ी कटान की सूचना मिली थी। टीम ने छापेमारी कर मौके से खैर प्रजाति की 163 बोटा लकड़ी बरामद की। जिसकी कीमत बाजार में एक लाख रूपए के लगभग बतायी गई।
वन विभाग ने इस मामले में दिनेश गुप्ता पुत्र विश्वनाथ और विश्वनाथ पुत्र संपत, निवासी घघरा को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। पूछताछ के बाद दोनों को वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।घटना में सामिल दो अभियुक्त फरार है फरार दो अन्य आरोपीयों की तलाश किया जा रहा है।। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

वन क्षेत्राधिकारी ने प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि अवैध कटान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान आदिवासी भाई बहनों का एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा - संदीप मिश्रा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा... मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ
Download App