सोनभद्र

किरबिल ट्रांसमिशन स्टेशन से तीन 33 केवी फीडर हुए चार्ज, बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। म्योरपुर (किरबिल) ट्रांसमिशन स्टेशन से पहली बार तीन 33 केवी फीडरों की सफलतापूर्वक चार्जिंग की गई, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय एवं बेहतर होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार 33 केवी जलकल फीडर की चार्जिंग 2 जून को रात 8 बजे, 33 केवी नधिरा फीडर की चार्जिंग उसी दिन रात 8:15 बजे तथा 33 केवी बभनी फीडर की चार्जिंग 7 जून को शाम 7 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
चार्जिंग कार्य अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन इंद्रभान सिंह एवं उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन आर.ए. दुबे की देखरेख में किया गया। तकनीकी टीम ने सभी आवश्यक परीक्षण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।
अधिकारियों ने बताया कि इन फीडरों के संचालन से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App