सोनभद्र

बरवा टोला चौराहे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित बरवा टोला चौराहा पर वर्षों से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी से शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बरवा टोला चौराहा क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो आरंगपानी, चांगा, कुदरी, लिलासी, चैरी, फाटपखना, किरबिल समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। चौराहे पर बस स्टैंड भी स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन शाम लगभग सात बजे के बाद पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी खतरा बना रहता है। विशेष रूप से महिलाओं, छात्रों और बुजुर्गों को रात के समय परेशानी उठानी पड़ती है। कुदरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों और जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का लगातार आवागमन भी बना रहता है, ऐसे में इस प्रमुख चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था का अभाव स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को दर्शाता है।
प्रदर्शनकारियों ने खंड विकास अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए बरवा टोला चौराहा पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
सांकेतिक प्रदर्शन में युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान सुदर्शन प्रसाद, भगवान दास गुप्ता, डॉ. गणेश प्रसाद सोनी, रामजी सोनी, छबीश खरवार, उत्कर्ष गुप्ता, सीताराम आयाम सहित कई दर्जन ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App