सोनभद्र

तीस साल पुराने मामले के दो फरार सजायाफ्ता वारंटी गिरफ्तार, शांति भंग में 12 लोग भी पकड़े गए

कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल) अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार सजायाबी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान में कुल 12 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।
कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा निर्गत क्रिमिनल अपील संख्या 380/1984 एवं मुकदमा अपराध संख्या 34/1986 धारा 308 व 149 भादवि से संबंधित फरार चल रहे सजायाबी वारंटी रहमत अली (59 वर्ष) एवं मुख्तार अली (61 वर्ष) पुत्रगण जमालुद्दीन निवासी ग्राम गिघिया थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार रहमत अली के विरुद्ध थाना कोन में मुकदमा अपराध संख्या 34/1986 धारा 308, 149 भादवि दर्ज है।
इसके अतिरिक्त थाना कोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत कल एवं आज कुल 12 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव, हेड कांस्टेबल गुड्डूलाल सोनकर एवं कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App