सोनभद्र

11 माह से खराब पड़ा सोलर वाटर पंप, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने की जल्द मरम्मत की मांग

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत बलियरी के दक्षिण टोला में वर्ष 2020-21 में जल निगम द्वारा स्थापित सोलर वाटर पंप पिछले 11 महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी से शीघ्र पंप की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि सोलर वाटर पंप से करीब 50 परिवारों के लगभग 200 लोगों को पेयजल की आपूर्ति होती थी। पंप खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवार दूषित पानी का इस्तेमाल करने को विवश हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार उपेक्षा के कारण ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
ग्रामीण लालबहादुर, सुशील, मनीष कुमार, ईश्वर, बबलू, रविदास, राजकुमार, काजू, रामधनी, ममता, सुखलाल, रामदास, रामदेव, प्रदीप, राकेश, कुलदीप, उमा देवी, राजनारायण, करिश्मा, रीना कुमारी और चम्पा देवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि गांव में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
इस संबंध में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। मिस्त्री भेजकर सोलर वाटर पंप की जांच कराई जाएगी। यदि पंप मरम्मत योग्य हुआ तो जल्द ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App