सोनभद्र

एआरटीओ कार्यालय में चोरी से हड़कंप, सर्वर रूम की एसी यूनिट और इंटरनेट केबल उड़ा ले गए चोर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) शहर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में रविवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात चोरों ने कार्यालय के सर्वर रूम में लगी एसी की आउटडोर यूनिट, इंटरनेट केबल और सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह कर्मचारियों के कार्यालय पहुंचने पर हुई।
एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह कार्यालय का इंटरनेट कार्य नहीं कर रहा था। इस पर तत्काल डीवीए अनूप कुमार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को सूचना दी गई। जांच के दौरान पता चला कि सर्वर रूम के बाहर से इंटरनेट केबल काटकर चोरी कर ली गई है। इसके बाद जब कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया तो सर्वर कक्ष में लगी एसी की आउटडोर यूनिट भी गायब मिली। वहीं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यह घटना बेहद गंभीर है, क्योंकि सर्वर रूम में स्थापित मशीनों से अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होती है। एसी के अभाव में आनलाइन सेवाएं और तकनीकी कार्य प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही सीसीटीवी तार काटे जाने से चोरों की गतिविधियां कैमरों में कैद नहीं हो सकीं। घटना के बाद कार्यालय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रशासन की ओर से मामले की लिखित तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App