सोनभद्र

सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता, भाड़ा बढ़ाने की मांग,प्रेशर हॉर्न पर यातायात पुलिस भारी जुर्माने बंद करने की मांग।

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सोनभद्र ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कमल किशोर सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि और किराए में बढ़ोतरी न होने से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। पिछले दस दिनों में चार बार डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही, यातायात पुलिस द्वारा ट्रकों से प्रेशर हॉर्न उतरवाने और भारी जुर्माना लगाने की कार्रवाई से भी ट्रांसपोर्टर नाराज हैं।

सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है डीजल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और भाड़ा नहीं बढ़ाया गया, तो ट्रांसपोर्टर व्यवसाय बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ट्रांसपोर्टरों का महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि वे कड़ी मेहनत से माल को देश एंव प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाते हैं।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि डीजल पर लगने वाले वैट और एक्साइज ड्यूटी को घटाकर उसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए। सुझाव है कि डीजल की कीमतों की समीक्षा दैनिक आधार पर न होकर हर पखवाड़े में सुनिश्चित की जाए। महंगे ईंधन के कारण रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने और जीडीपी वृद्धि को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के जिलो मे यातायात पुलिस द्वारा वाहनों से प्रेशर हॉर्न पर 15,000 से 20,000 के भारी चालान किए जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों का तर्क है कि बड़े वाहनों में प्रेशर हॉर्न न होने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि हल्के हॉर्न( टीटी हार्न)दूर से सुनाई नहीं देते जिससे सड़क दुर्घटनाए होती है यातायात पुलिस को इस पहलू को गंभीरतापूर्वक समझना चाहिए। ऐतिहासिक पुलिस महानिदेशक यातायात से मांग करता है सभी जिलो के एसपी को पत्र लिखकर ट्रको पर प्रेशर हॉर्न पर कोई कार्रवाई नही करने आदेश पत्र निर्गत करना चाहिए ताकी ट्रांसपोर्टर का शोषण व जुमाने की कार्रवाई ना हो। उनकी प्रमुख मांगों में डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना, ट्रांसपोर्टरों के लिए तत्काल 20%भाड़ा बढ़ाना और यातायात पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न पर भारी जुर्माने के साथ प्रेशर हॉर्न ट्रको से उतरवाने की कार्रवाई को तुरंत बंद करना चाहिए।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App