सोनभद्र

पुलिस ने महीनों से फरार हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर वारंटी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

बभनी सोनभद्र(अजीत पांडेय)

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने पिछले कई महीनों से फरार चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और पूर्व में जिला बदर रह चुके वारंटी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी अपने ससुराल मे छिपा था।पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय अपर सिविल जज दुद्धी द्वारा आबकारी अधिनियम के एक मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।मुखबिर की सूचना और कुशल रणनीति के तहत, बभनी पुलिस ने रविवार को वारंटी जवाहिर यादव पुत्र तपेश्वर यादव, निवासी ग्राम सागोबाँध, थाना बभनी को उसके ससुराल ग्राम- गोविन्दपुर, थाना चन्दौरा, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से धर दबोचा है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तार किया गया आरोपी जवाहिर यादव बभनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में जिला बदर भी रह चुका है। उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।इस शातिर अपराधी को पकड़ने में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव, उप-निरीक्षक सरफराज हुसैन,कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App