सोनभद्र

नगर पंचायत चोपन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में व्यापार मंडल को हराया

चोपन/सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा)

रेलवे रामलीला मैदान में रेलवे एसटी-एससी एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की रात व्यापार मंडल चोपन और आदर्श नगर पंचायत चोपन के बीच खेले गए रोमांचक महामुकाबले में आदर्श नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। नगर पंचायत चोपन की टीम का नेतृत्व अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा किया गया। मैच की शुरुआत में व्यापार मंडल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच अंतिम क्षणों तक बेहद रोमांचक बना रहा, जब टीम को आखिरी 07 गेंदों में 08 रनों की आवश्यकता थी। इस दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं और पूरे मैदान में रोमांच का माहौल बन गया। आखिरकार नगर पंचायत चोपन की टीम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुरुआत से ही टीम के बल्लेबाज पूर्व सभासद सर्वजीत यादव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं पूरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शुभम शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। मैच जीतने के बाद नगर पंचायत चोपन टीम के कप्तान अनीश अहमद एवं उप कप्तान लिपिक अंकित पांडेय ने कहा कि यह जीत किसी एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देता है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं पूरे मैच के दौरान शानदार कमेंट्री कर रहे शाकिब खान ने अपने अंदाज से दर्शकों में उत्साह बनाए रखा। उनकी जोशीली कमेंट्री ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, रेलवे कर्मचारी, नगरवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शकों की भारी भीड़ और लगातार तालियों व उत्साहवर्धन से पूरा रेलवे रामलीला मैदान देर रात तक गुलजार रहा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App