सोनभद्र

कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फूटा जनआक्रोश

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पडरछ में जनजागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव गांव घूमकर कोन सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं महिला डाक्टर की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई।
अभियान के दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना था कि लगभग दो लाख की आबादी वाले कोन क्षेत्र में आज तक पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। मरीजों को मामूली इलाज के लिए भी करीब 70 किलोमीटर दूर रॉबर्ट्सगंज जाना पड़ता है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि गरीब व्यक्ति बीमारी से कम और इलाज के खर्च से ज्यादा परेशान होता है। उन्होंने कहा कि ₹400 दिहाड़ी कमाने वाला व्यक्ति जब इलाज के लिए ₹300 किराया खर्च करता है, तो व्यवस्था की वास्तविक स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा जनता का अधिकार है और सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि जनता के हित में आवाज उठा रहा है। यदि जल्द ही अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि कोन क्षेत्र की जनता वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही है, लेकिन अब लोग अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर संगठित हो रहे हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया ने कहा कि महिला डाक्टर की कमी के कारण क्षेत्र की महिलाओं और माताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा विषय भी है।
अभियान में शिबू शेख, शंभू पटेल, नारद पटेल, गुड्डू पटेल, चंद्रिका शर्मा, विजेंद्र पांडे, अखिलेश राय एवं राजकुमार कनौजिया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक कोन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक यह जनआंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App