सोनभद्र

आग की भेंट चढ़ा दलित परिवार का आशियाना, गृहस्थी समेत सब कुछ राख

म्योरपुर के किरवानी गांव में दोपहर में लगी भीषण आग, पीड़ित परिवार ने लगाई मदद की गुहार

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत किरवानी में सोमवार की दोपहर अचानक लगी भीषण आग में एक दलित परिवार का खपरैल मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आग की इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम किरवानी निवासी जनकधारी पुत्र स्वर्गीय लकेसर एवं रामेश्वर पुत्र जनकधारी के खपरैल मकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि किसी का प्रयास सफल नहीं हो सका।
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आसपास के घरों तक आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
पीड़ित रामेश्वर ने बताया कि मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। आग में उनका पूरा रहवासी खपरैल मकान, घरेलू सामान और जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने दुखी मन से कहा कि अब परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी के इस समय में छत छिन जाने से परिवार बेहद परेशान है।
घटना के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है ताकि उन्हें रहने और जीवनयापन के लिए सहारा मिल सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App