सोनभद्र

संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत पर फूटा गुस्सा शव रखकर किया सड़क जाम

कोन/सोनभद (आनन्द जायसवाल) सोमवार की दोपहर करंट से झुलसकर गंभीर रूप से घायल संविदाकर्मी वीरेंद्र गुप्ता की वाराणसी में मौत के बाद संविदाकर्मी लाइनमैन वीरेंद्र गुप्ता के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार शाम फूट पड़ा। वाराणसी से पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े छः बजे शव जैसे ही कोन विद्युत उपकेंद्र पहुंचा सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने कोन तेलगुड़वा मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण संविदाकर्मी की जान गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि परिजन और ग्रामीण जेई व एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी रही लेकिन ग्रामीण अपने जिद् पर अड़े है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App