सोनभद्र

दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का आरोप पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा थाना कोन में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(1) एवं 351(3) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कारवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App