सोनभद्र

चेयरमैन ने कवर्ड सीसी नाली के निर्माण का किया भूमि पूजन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर के वार्ड नम्बर 10 में चेयरमैन कमलेश मोहन ने पं.दीनदयाल नगर विकास योजना द्वारा 10 लाख की लागत से बन रहे कवर्ड सीसी नाली के निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया।
भूमि पूजन करते हुए चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि प्रमुख रूप से वार्ड संख्या 10 में करीब 10 लाख की लागत से बबलू केवट के घर से सुरेश हलवाई के घर तक कवर्ड सीसी नाली का निर्माण किया जायेगा।जिससे वार्ड के रहवासियों को जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डो करीब एक करोड़ की लागत से दर्जनों सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, सभासद आमेश सिंह अग्रहरि, शाहिद आलम, सुमित सोनी, आनंद कुमार, अन्नू, धनंजय रावत, अजय चंद्रवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App