सोनभद्र

बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां

ट्रक की टक्कर में घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम
म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन की शादी 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
म्योरपुर निवासी आनंद अग्रहरी उर्फ भोला (30 वर्ष), पुत्र विजय अग्रहरी, को गंभीर हालत में वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला स्थित जमतिहवा नाला के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आनंद अग्रहरी और उसके साथी लालबाबू को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने आनंद की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मृतक कस्बे में वेल्डिंग का काम करता था और अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वहीं, हादसे में घायल लालबाबू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, मृतक की बहन खुशबू की शादी 25 अप्रैल को रेणुकूट में तय थी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App