सोनभद्र

जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल

दुद्धी सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। प्रभागीय वन क्षेत्र रेनुकूट के बघाडू रेंज में जंगल मे आग लगाने के मामले में वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बघाडू रेंजर सरिता गौतम ने बताई की बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि करमडाड़ गांव के बीच जंगल में कुछ लोगों द्वारा आग लगाई गई है। वन विभाग के उपनिनिरिक्षक लालचंद कुशवाहा व विशाल कुमार द्वारा घटना स्थल पहुँच कर रमेश यादव पुत्र देवगुन, सुनील पुत्र रमेश यादव, उदय पुत्र रामजीत सभी निवासी करमडाड़ को मौके से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जंगल में चिरौंजी के पेड़ के नोचे साफ करने के लिए लगाए थे। लेकिन आग की लपटों ने घने जगंलों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बड़े आकार में जंगल व प्लांटेशन जलकर राख हो गई। वन विभाग व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जंगल में।फैली आग से वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे प्लांटेशन से झुलस गई। जानबूझकर आग लगाने से वन्यजीव व प्राकृतिक पौधे व प्राकृतिक आवास घटना स्थल पर नस्ट हो गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार के लिए भेज दिया गया। आग लगाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार व जेल जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गई। सरिता गौतम ने कहीं की जंगल मे लगातार वनकर्मी सक्रिय हैं। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App