सोनभद्र

ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी सभागार मे स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। प्रशिक्षण में दुद्धी ब्लॉक के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एव स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गांव स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में जुड़े प्रतिनिधियों को आवश्यक तकनीकी व प्रबंधन संबंधी जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) लखनऊ के तत्वाधान में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न महत्वपूर्ण घटकों की विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने।कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर भास्कर प्रसाद, विकास शर्मा
कंसल्टिंग इंजीनियर जेपी गौतम, सुनीता कुमारी मौजूद रहे। सभी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना के तकनीकी पहलुओं, रखरखाव, जल संरक्षण और जनभागीदारी पर विस्तार से जानकारी दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App