सोनभद्र

डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) डीसीएफ कार्यालय में दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड बोर्ड बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता रईसा खातून ने किया। बैठक में कुल 16 एजेंडा पर विषयवार चर्चा की गई। जिसमें पिछली कार्रवाई की पुष्टि पर विचार, समिती भूमि पर मैरीज हाल निर्माण कार्य कराये जाने पर विचार, भवन निर्माण कार्य कराये जाने पर विचार, खर्च व मरम्मत एव संरक्षित आवासों का समायोजन, वर्तमान समय में निवास कर रहे किराएदारों के नाम से अनुबंध पर विचार, निवास कर रहे किराएदार स्वयं से खर्च संरक्षित मरम्मत करने पर विचार, डीसीएफ कार्यालय में फाल सीलिंग कराए जाने पर विचार, आवास आवंटन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार, जर्जर आवास के मरम्मत पर विचार, अनाधिकृत किराएदार को पूर्णत प्रतिबंधित करने पर विचार, आईसीडीपी योजना अंतर्गत शापिंग कांप्लेक्स निर्माण कार्य हेतु ऋण एवं गोदाम बनाने के लिए ऋण भुगतान पर विचार, उर्वरक न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान गेहूं खरीद की प्रगति पर विचार, नई गोदाम में व्यावसायिक संचालन पर विचार, कॉलोनी व शॉपिंग कंपलेक्स दुकान में निवास कर रहे किराएदार दुकानदार से प्रतिमाह किराया वसूली पर विचार, न्यायालय में चल रहे मुकदमा के अध्ययन स्थिति एवं प्रभावी पैरवी पर विचार एवं महत्वपूर्ण विषय अध्यक्षा/सभापति महोदया के अनुमति से। बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष/डीसीएफ डायरेक्टर जीत सिंह खरवार, एडीओ कॉपरेटिव/सचिव मनोज कुमार सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर सूर्यमणि यादव, दिलीप, मुजीब अहमद, राम आधार, अयोध्या, संजीव तिवारी, रामाधार, हरिहर, धन्नजय, सुनील मौजूद रहे। अंजनी जायसवाल व रीता देवी दो डायरेक्टरो की अनुपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App