सोनभद्र

फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है – उपजिलाधिकारी

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि गेहूं की फसल काटने के बाद फसल अवशिष्ट में आग लगाने पर कड़ी कारवाई की जाएगी। कई बार कृषक लोग यह सोचते हैं कि इस फसल अपशिष्ट को जला दिया जाए,इसका कोई वैज्ञानिक फायदा नही है बल्कि प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। इसके संबंध में बताना है कि फसल अपशिष्ट को खेतों में जलाना अवैधानिक है। इसके लिए ₹15000 तक का जुर्माना हो सकता है साथ ही संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है। फसल अपशिष्ट को जलाने से प्रदूषण होता है मुख्य रूप से वायु प्रदूषण और मिट्टी की गुणवत्ता नष्ट होती है क्योंकि आग लगने से मिट्टी में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवाणु मृतक हो जाते हैं। सभी जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि फसल अपशिष्ट अपने खेतों में ना जलाएं यदि कोई घटना सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त होती है तो उसपर डांडिक कार्रवाई की जाएगी आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि फसल अपशिष्ट को जलाने की घटना सेटेलाइट के माध्यम से प्रदेश मुख्यालय पर एवं दिल्ली मुख्यालय पर डायरेक्ट पता चल जाती है और नोट कर ली जाती है सेटेलाइट के माध्यम से जिस स्थान पर आग लगाई जाती है उसके अक्षांश एवं देशांतर प्राप्त हो जाते हैं। इन कोआर्डिनेट के माध्यम से इस स्थान पर पहुंचा जा सकता है। इसलिए किसानों को इस तरह के कृत्य से बचने चाहिए। क्षेत्रीय लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाया भी गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App