सोनभद्र

मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील

कोन /सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत रविवार को कोन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों ने भी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने का आश्वासन दिया। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

बैठक में देवाटन ग्राम प्रधान वसीउल हसन, खेमपुर ग्राम प्रधान सरफरा, करईल ग्राम प्रधान शोभनाथ गुप्ता, राजिक अहमद सहित क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित नागरिक, पीस कमेटी के सदस्य एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे। अंत में सभी ने क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App