सोनभद्र

म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी 16 जून तक चलेगा मेला

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

“विकसित भारत की ओर 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा” अभियान के तहत म्योरपुर विकास खंड परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 14 से 16 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जबकि अध्यक्षता एसडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने की। मेले में स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि तथा ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं का प्रदर्शन किया और लोगों को सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि पात्र लाभार्थी उनका पूरा लाभ उठा सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे मेले न्याय पंचायत स्तर पर भी आयोजित किए जाएं, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकें।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं के विस्तार तथा आयुष्मान भारत योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं के माध्यम से कुपोषण को दूर किया जा सकता है।शिक्षा विभाग के डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने डीबीटी योजना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा छात्र हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपनी योजनाओं और उपलब्धियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता ही योजनाओं की सफलता की कुंजी है और सरकार की मंशा है कि विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। तीन दिवसीय यह मेला 16 जून तक जारी रहेगा।इस अवसर पर एडीओ आईएसबी श्रीश त्रिपाठी, सीडीपीओ, सुधीर कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App