सोनभद्र

बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान

बभनी /सोनभद्र (अजित पांडेय)

स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे बारात में डीजे की धुन पर नाच-गाना चल रहा था और खुशियों का माहौल था।जानकारी के मुताबिक, बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा गांव से बारात असनहर गांव आई थी। बाराती सड़क किनारे जश्न मना रहे थे, तभी छत्तीसगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े किशोर को जोरदार टक्कर मार दी।मृतक की पहचान रंजीत कुमार उर्फ बच्चू पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम नेमना, थाना बीजपुर के रूप मे हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल किशोर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।
दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां पूरी तरह से मातम में बदल गईं। मृतक रंजीत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App