सोनभद्र

म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित


म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त मून स्टार इंग्लिश स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार

रहे। कार्यक्रम के दौरान दीपक राज ने लगभग 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में टॉप किया साथ हो साथ किरण सोनी( 92%), चांदनी कुमारी( 91%),अल्तीफा रियाज ( 91%), के अतिरिक्त 85 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले पीयूष कुमार,कुमारी मुस्कान, रिदा फातिमा सिद्दीकी, तान्या जायसवाल, श्रेया कुमारी सभी टॉप रैंक प्राप्त करने वाले बच्चों के माता पिता को भी सम्मानित भी किया गयाl उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद के अति पिछड़े क्षेत्र में

सीबीएसई विद्यालय का संचालन होना गर्व की बात है। यहां के छात्र जिस तरह अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं, वह शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जो अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग करते हैं, उनके बच्चे निश्चित रूप से आगे बढ़ते हैं।उप-प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने भी प्रतिभा सम्मान समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों

को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, अभिभावक नजरुद्दीन ने कहा कि जनपद के इस पिछड़े क्षेत्र में सीबीएसई विद्यालय का होना सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है, इसलिए सभी को विद्यालय प्रबंधन का सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस विनम्रता मिश्रा, दीपक राय, मुरली यादव, अविनाश, रोहित, गुलशेर अंसारी, अभय सिंह, नौशाद खान सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App