सोनभद्र

कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम

— मृतिका की लड़की प्रमिला ने कुएं के पास साड़ी देखा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी टोला झारकटी में सोमवार को दोपहर बाद एक बुर्जुग महिला का कुएं में शव देखे जानें से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पी आर बी पुलिस ने कुएं से शव निकलवा कर धनवंतरी चिकित्साल्य के शव गृह में रखवा दिया गया अग्रीम कार्यवाई मंगलवार को की जाएगी।
मृत्तिका के दामाद शिवप्रसाद पुत्र पुरुषोत्तम गौड़ निवासी ग्राम अंजानी के टोला झारकटी ने बताया की मेरी सास ललती देवी (60) पत्नी रामरूप बैगा निवासी कटोली थाना दुद्धी को अपने यहां उपचार के लिए लाया था। आज दोपहर बाद वह से निकली। काफी देर जब घर से नही लौटी तो खोजबीन करने लगे। मृतिका की लडकी प्रमिला जब कुएं में झाकी तो पानी में साड़ी उतराया दिखा। चीख पुकार सुन अन्य परिजन मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला मौत की ख़बर सुन परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस बाबत मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक दीना नाथ ने बताया की कुएं में पाव फिसलने से गिरकर मौत हुई है। परिजन अभी तहरीर नहीं दिए है। तहरीर मिलते ही पीएम हेतु मंगलवार को दुद्धी सी एच सी भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App