सोनभद्र

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) सनातन एकता सेवा संघ द्वारा परदेश्वर महादेव मंदिर मुर्धवा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें मुख्य यजमान मनोज त्रिपाठी बाबा रहे। पंकज मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

आनिष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना की जा सकती है। उमेश ओझा ने इस अवसर पर समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया। संगठन सचिव अभय सिंह ने कहा कि भगवान किसी जाति विशेष के नहीं हैं हम सब के आराध्य हैं, उन्होंने हमें अन्याय का प्रतिकार करना सिखाया हैं,हम हमेशा उनके आदर्शों पर चलेंगे ।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी,डॉ आशुतोष त्रिपाठी,डॉ अखिलेश्वरानंद मिश्रा,कृष्णा सिंह, मनोज तिवारी, अभय सिंह, सौरभ सिंह, रानू सिंह, अनुराग पाठक,राजू शुक्ला, दिवाकर दुबे, विजय नाथ पांडे, मनीष मिश्रा, अवधेश मिश्रा समेत संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। संचालन मस्तराम मिश्र ने किया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App