सोनभद्र

गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

राहुल भारती की शानदार पारी से गया बना चैंपियन
म्योरपुर सोनभद्र/(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22वीं अंतर्राज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। जिसमें गया, बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भदोही को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया, बिहार की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राहुल भारती ने शानदार 86 रनों की पारी खेली, जबकि युवराज ने 42 रन और सोनू ने 26 रनों का योगदान दिया। भदोही की ओर से मनी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 14.3 ओवरों में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शनि ने 36 रन

और मनी ने 32 रनों की पारी खेली। गया की तरफ से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.3 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। गया के राहुल भारती को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में परिषदीय अध्यापक रजनीश श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने पुरस्कार वितरण किया। मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत जायसवाल और शफीक सिद्दीकी ने निभाई। कमेंट्री रितेश जायसवाल व विवेक शाही ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आदित्य तिवारी ने संभाली। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App