सोनभद्र

तीन वर्षों से टूटी पड़ी किरवानी की पुलिया, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

आवागमन बाधित, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

म्योरपुर/सोनभद (विकास अग्रहरि)
स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत किरवानी में स्थित पुलिया पिछले तीन वर्षों से टूटी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते गांव तक पहुंचना काफी कठिन हो गया है और लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया का निर्माण लगभग छह वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन वर्तमान में यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
लगातार उपेक्षा के चलते अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रसव के बाद महिला की मौत हास्पिटल सील मुकदमा दर्ज चेयरमैन ने दो वार्डों में सीसी रोड व नाला कवर्ड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती- हरीराम चेरो धरतीडाँड़ जंगल मे मिला गायब महिला का कंकाल क्षेत्र में सनसनी प्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों का हंगामा अस्पताल सीज जाच के आदेश सोनभद्र सहित कई जिलो मे रहे इंस्पेक्टर पंकज सिंह बांसगांव एसएचओ बनाये गये बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर डायल 112 की नेक पहल घायल को पहुचाया हास्पिटल आम जनता को आरोबी निर्माण से पूर्व उनकी सहुलियतो का ध्यान रखकर किया जाये कार्य - संदीप मिश्रा गैंगस्टर एक्ट के तहत अखिलेश मिश्रा बड़ी कारवाई अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख की संपत्ति कुर्क 77 साल बाद भी अंधेरे में चिखला टोला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Download App