सोनभद्र

रेंजर ने किया निरीक्षण, कई महीने पुराने मिले पेड़ों के ठूंठ, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि
स्थानीय रेंज के रनटोला जंगल में बीते दिनों अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
रेंजर जबर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और कटे हुए पेड़ों के ठूंठों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि कटे पेड़ों के ठूंठ करीब 15 दिन से लेकर चार से आठ महीने पुराने हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जंगल में लंबे समय से अवैध कटान जारी था।
मामले को गंभीर मानते हुए रेंजर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही संबंधित टीम को जांच में तेजी लाने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटान करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रसव के बाद महिला की मौत हास्पिटल सील मुकदमा दर्ज चेयरमैन ने दो वार्डों में सीसी रोड व नाला कवर्ड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती- हरीराम चेरो धरतीडाँड़ जंगल मे मिला गायब महिला का कंकाल क्षेत्र में सनसनी प्रसव के दौरान महिला की मौत परिजनों का हंगामा अस्पताल सीज जाच के आदेश सोनभद्र सहित कई जिलो मे रहे इंस्पेक्टर पंकज सिंह बांसगांव एसएचओ बनाये गये बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर डायल 112 की नेक पहल घायल को पहुचाया हास्पिटल आम जनता को आरोबी निर्माण से पूर्व उनकी सहुलियतो का ध्यान रखकर किया जाये कार्य - संदीप मिश्रा गैंगस्टर एक्ट के तहत अखिलेश मिश्रा बड़ी कारवाई अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख की संपत्ति कुर्क 77 साल बाद भी अंधेरे में चिखला टोला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Download App