सोनभद्र

पड़री में पेयजल संकट गहराया, खराब सोलर प्लांट से बच्चे परेशान


विद्यालय में नहीं निकला पानी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान की मांग

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। विद्यालय परिसर में कई बार बोरिंग कराए जाने के बावजूद पानी नहीं निकल सका, जिससे बच्चों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विद्यालय के छात्र पास के सोलर वाटर प्लांट से पानी पीते थे, लेकिन डीएमएफ योजना के तहत पिछले वर्ष लगा यह प्लांट भी अधिकतर समय खराब रहने के कारण फिलहाल बंद पड़ा है। इससे स्कूल के बच्चों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि लोटान, तीनपहरी और बोदराडाड़ जैसे टोलों में हर गर्मी में जल संकट गहराता है, वहीं हर घर जल योजना के तहत अभी तक अधिकांश स्थानों पर पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है।
समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर सोलर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को जल्द ठीक कराने की मांग की। इस दौरान राजबली, सुभाष गुप्ता, अशर्फी, अवधेश, विजयलाल, रविंद्र यादव, आशाराम, छोटू आदि मौजूद रहे।
इनसेट:
कंपोजिट विद्यालय कमरीडाड़ में भी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए पानी लाने दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों व प्रधानाध्यापक ने इसे शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App