सोनभद्र

विद्यालय निर्माण कार्य में भारी लापरवाही, छात्रों का जीवन खतरे में पड़ा

बभनी /सोनभद्र (अजित पाण्डेय)

विकास खंड के घघरी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा‌ टोला में निर्माणाधीन सरकारी हाई स्कूल विद्यालय में संविदाकार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है जिससे विद्यालय का भविष्य खतरे में पड़ गया है ग्रामीण में बताया कि यूपीसीएल से करोड़ के बजट द्वारा सरकारी विद्यालय हाई स्कूल विद्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें संविदाकार बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है संबंधित अधिकारियों की उदासीनता से गुणवत्ता विहिन मटेरियल से विद्यालय का निर्माण कर कराया जा रहा है घघरी निवासी राजेश कुमार, पंकज कुमार, अजय भारती, शिवकुमार भारती रामखेलावन , राम रूप रामस्वरूप, सोमनाथ , वंश बहादुर , श्याम सुंदर शुक्ला का कहना है कि सरकारी हाई स्कूल विद्यालय का निर्माण कार्य वाराणसी के एक संविदाकार के माध्यम से कराया जा रहा है कार्य स्थल पर कार्यदाई संस्था एवं कार्य का अनुरक्षण का विवरण का कोई बोर्ड तक नहीं लगाया गया है ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय का निर्माण गुणवत्ता विहिन मटेरियल से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें कालम , फाउंडेशन, सीमेंट , सरिया , बालू की गुणवत्ता मानकों के विरुद्ध है विद्यालय निर्माण के दौरान कालम ना होना भविष्य के लिए खतरा साबित हो सकता है संविदाकार द्वारा बनाया हुआ विद्यालय एक दो वर्ष के बाद कभी भी ढह सकता है उस दौरान विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों के साथ बड़ी घटना भी घट सकती है विद्यालय का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा नहीं किए जाने से संविदाकार मनमानी कर बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने मामले की गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हुए हैं

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App