सोनभद्र

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुद्धी न्यायालय का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुद्धी न्यायालय का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

जिलाधिकारी बी एन सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दुद्धी न्यायालय का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा समग्र सतर्कता का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखा जाए, प्रत्येक आगंतुक की सतर्कता से निगरानी की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कारवाई सुनिश्चित की जाये।

न्यायालय परिसर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आमजन एवं न्यायिक प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App