सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दुद्धी थाना का औचक निरीक्षण कर धर्मेंद्र सिंह को दिया दिशा निर्देश

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दुद्धी थाना का औचक निरीक्षण कर धर्मेंद्र सिंह को दिया दिशा निर्देश।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दुद्धी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु दुद्धी एसएचओ धर्मेंद्र सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को त्वरित, सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, आनलाइन फ्राड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App