सोनभद्र

म्योरपुर में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, नए सत्र के लिए शिक्षकों को किया गया तैयार

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले कस्बे में स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार करना था। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। निहाल सिंह ने समग्र शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास के महत्व को समझाया। अनु सिंह ने सामाजिक एवं भावनात्मक विकास विषय पर चर्चा करते हुए बच्चों के व्यवहार, भावनाओं और सामाजिक समन्वय को मजबूत बनाने के तरीकों को बताया।

वहीं सुशील गौतम ने अभ्यास और सशक्त प्रयास के माध्यम से प्रगति और सफलता विषय पर शिक्षकों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही विद्यार्थी बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सचिन कुमार ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए सुधारात्मक शिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने के उपाय बताए।

वहीं तुषार पांडेय ने एनसीईआरटी (NCERT) के महत्व, तथा अंग्रेज़ी संचार को प्रोत्साहित करने पर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपा मिश्रा एवं उप प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने भी शिक्षकों को विभिन्न

शिक्षण तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया और कक्षा संचालन को प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक मृणाल रोशन श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों से पूरे वर्ष अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App