सोनभद्र

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बभनी (अजीत पाण्डेय )बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। दरनखांड़ निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार, जो बभनी में अपनी दुकान चलाता था, रोज की तरह काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था।जैसे ही वह दरनखांड़ पेट्रोल पंप के समीप पहुँचा, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रकाश सड़क पर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे म्योरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ उपचार के दौरान देर रात प्रकाश ने दम तोड़ दिया।युवक की मृत्यु के बाद परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान कर ली गई है।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App