सोनभद्र

सागोबाध गांव में भीषण अग्निकांड, जायसवाल परिवार का सब कुछ जलकर राख

बभनी ,(अजीत पाण्डेय) स्थानीय थाना क्षेत्र के सागोबाध गांव में बीती रात आग ने ऐसा तांडव मचाया कि एक परिवार की बरसों की मेहनत कुछ ही घंटों में धुएं में तब्दील हो गई। यहाँ के निवासी शौनक जायसवाल पुत्र श्री कृष्ण लाल के घर में रात लगभग 1:00 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची 112 सेवा और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकी।इस घटना में शौनक जायसवाल का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घर में रखा अनाज और खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग का सारा सामान कपड़े और बिस्तर रहने की पूरी व्यवस्था सब कुछ जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार के पास अब सिर छुपाने की जगह और दो वक्त के भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से परिवार पूरी तरह टूट चुका है।ग्रामीणों ने मांग की है की परिवार अत्यंत कठिन परिस्थिति में है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App