सोनभद्र

प्रेम संबंध बना विवाद का कारण, पंचायत के दबाव में किशोर ने खाया जहर

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसके बाद गांव में हुई पंचायत में प्रेमी के उपर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पंचायत के दबाव से तनाव में आकर प्रेमी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई गई है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्राम प्रधान के मुताबिक सोमवार की रात पास के गांव का एक किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव में आया। उस समय किशोरी घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता व अन्य परिजन एक गांव में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे।घर में केवल एक छह वर्षीय बच्ची मौजूद थी। किशोर जैसे ही घर में दाखिल हुआ, पड़ोस की छत पर सो रहे एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। उसने बाहर से दरवाजा बंद कर ग्रामीणों को सूचना दे दी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर प्रेमिका के परिजन भी पहुंच गए। इसी बीच रात करीब 11 बजे गांव में पंचायत बुलाई गई, जो भोर करीब चार बजे तक चली। पंचायत में निर्णय लिया गया कि किशोर पक्ष, किशोरी पक्ष को 75 हजार रुपये जुर्माना के रूप में देगा। पंचायत के दबाव में किशोर मानसिक तनाव में आ गया और घर पहुंचकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने उसे सामुदायिक म्योरपुर में भर्ती कराया। म्योरपुर अस्पताल में डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने उसका इलाज शुरू किया। डाक्टर ने किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस मामले में चौकी इंचार्ज लीलासी मनोज सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला पुलिस में नहीं आया है ना ताहिर मिला है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App