सोनभद्र

रासपहरी (म्योरपुर) में 10 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेणुकूट व उड़ान सेवा ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
रासपहरी क्षेत्र में मंगलवार को 10 दिवसीय जूट बैग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के सीएसआर पहल के अंतर्गत उड़ान सेवा ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ग्रासिम इंडस्ट्रीज के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे एवं कर्मचारी संबंध प्रमुख राकेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण सोन प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ, म्योरपुर ब्लॉक में आयोजित हुआ, जिसमें 35 महिलाओं ने भाग लेकर जूट बैग बनाने की कला सीखी।
समापन अवसर पर एलएसबी अधिकारी श्रीश त्रिपाठी एवं बीएमएम सुभाष द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान ग्रासिम इंडस्ट्रीज की ओर से चांदनी निर्मल, अर्चना तिवारी, प्रशिक्षक बेबी खान तथा उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज हमेशा से सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे ने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। वहीं कर्मचारी संबंध प्रमुख राकेश कुमार ने भी इस पहल को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं को व्यावहारिक लाभ मिला है और वे आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रयासरत रहेंगी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी महिलाओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सीखे गए कौशल को रोजगार के रूप में अपनाने की इच्छा जताई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App