सोनभद्र

बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन रखीं 12 सूत्रीय मांगें

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान और 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आज बीजपुर 33/11 केवी सब स्टेशन पर संविदा और रेगुलर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।आंदोलन के प्रथम चरण के तहत बुधवार को सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बाजू में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन विसंगति संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल करने,न्यूनतम वेतन 28,000 रुपये करने और कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो यह आंदोलन आगे और उग्र होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, तसव्वर अंसारी, रहमत अली, जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, बाबूलाल, सोनू यादव, गुलाबचंद, और छोटेलाल समेत अन्य बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए “मजदूरों को न्याय दो” और “प्रदेश को बिजली दो” के नारे भी लगाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App